प्रदेश

6 दरिंदो ने पति के सामने किया पत्नी से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

रांची। झारखंड के पलामू से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते शनिवार को 22 साल की एक विवाहित महिला के साथ छह लोगों ने उसके पति के सामने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

6 दरिंदो ने पति के सामने किया पत्नी से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि मामला तब का है जब महिला अपने पति से नाराज़ होकर मायके चली गई थी और उसका पति उसे समझा-बुझाकर वापस ला रहा था। उस वक्त उन दोनों के साथ महिला के बहनोई का भाई भी था। ससुराल वापस लौटने के रास्ते में 6 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनके मोबाइल और बाइक छीन लिए। आरोपियों ने तीनों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और महिला के साथ करीब चार घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला के पति की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है, जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने खोजबीन में एक बाईक भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सतबरवा के बकोरिया इलाके के रहने वाले हैं।

पीड़िता को सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने मेडिकल जांच के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है। परिजनों का कहना है कि पीड़िता की हालत बेहद खराब है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close