अन्तर्राष्ट्रीयमनोरंजन

पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज पर भड़की एक्ट्रेस शर्मिला फारुकी, इंस्टाग्राम पर सुना दी खरी खोटी

पाकिस्तान में बाढ़ ने इन दिनों तबाही मचा रखी है। जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी मुल्क में बाढ़ के चलते अब तक 1500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। फंड की किल्लत है और देश को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी बीच पाकिस्तानी सितारों की भी हर तरफ आलोचना हो रही है। दरअसल, एक ओर जहां पाकिस्तान हर तरफ से मुश्किलों में घिरा है, वहीं कनाडा में HUM Awards का आयोजन किया जा रहा है। अब इसी को लेकर पाकिस्तानी सेलिब्रिटी और HUM Awards की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस शर्मिला फारुकी ने पाकिस्तान के सभी सेलेब्रिटीज को आइना दिखाते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। बाढ़ से जूझते पाकिस्तान के हिस्से की मदद ना करते हुए हर कोई अवॉर्ड फंक्शन में पहुंच रहा है। वहीं कुछ दिन पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद मदद करने पहुंची थीं। ये देखते हुए एक्ट्रेस शर्मिला फारुकी भड़क उठी। उनसे अपने ही मुल्क के लोगों के लिए सेलेब्रिटीज का ऐसा रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया। शर्मीला ला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सभी को आपदा प्रभावित लोगों की मदद ना करने को लेकर खरी खोटी सुना दी।

शर्मिला ने आगे लिखा- ‘उन सब में से किसी ने भी ये कोशिश नहीं की कि फ्लड वाले एरिया में जाकर हालातों का जायजा ही लेलें. पीड़ित लोगों की थोड़ी मदद ही कर दें. हालांकि मैं पूरी तरह से कल्चरल एक्टीविटीज, अवॉर्ड शोज, परफॉर्मेंस में बिलीव करती हूं। लेकिन ये बहुत अच्छा होता कि वहां जाने से पहले अगर कोई यहां भी अपने देश के लोगों की मदद करने या उनपर दया दिखाने आ जाता जो अपना घर तक खो बैठे हैं। हर चीज का एक वक्त होता है। हमारे देश में इंसानियत की क्राइसिस हो गई है। हमारी हमारे देश के प्रति भी कोई जिम्मेदारी है। ये सब स्टारडम जो हमें मिला है, ये सब उन्हीं लोगों की देन है।


आपको बता दें,जिसके बाद HUM टीवी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट जारी किया है और इस अवॉर्ड नाइट पर सफाई दी है। हम टीवी का कहना है कि यह अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फंड इकट्ठा करने के मकसद से किया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close