jobMain Slide

उप्र: मुजफ्फरनगर-आगरा में शुरू हुई सेना में अग्निवीर रैली भर्ती,लाखों युवा शामिल

अग्निवीर भर्ती 2022: यूपी के गौतमबुद्ध नगर के युवाओं में अग्निवीर बनने के लिए खूब उत्साह देखा जा रहा है। मुजफ्फरनगर और आगरा में आज से होने वाली अग्निवीर भर्ती के लिए सैंकड़ों युवा रवाना हुए। युवाओं का कहना है कि अग्निवीर रिक्रूटमेंट के लिए उन्होंने पंजीकरण करा लिया है उन्हें चयन होने की भी पूरी उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, मेरठ क्षेत्र के 13 जिलों से अग्निवीर भर्ती के लिए 1 लाख 64 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा आगरा क्षेत्र के 12 जिलों से 1 लाख 75 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

20 सिंतबर से 10 तक चलेगी अग्निवीर रैली भर्ती
मेरठ इलाके के 13 जिलों से अग्निवीर भर्ती के लिए 1.64 लाख और आगरा इलाके के 12 जिलों से 1.75 लाख से ज्यादा आवेदन मिले। मुजफ्फनगर और आगरा दोनों जगहों से 20 सिंतबर से 10 अक्टूबर के बीच अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित हो रही है।

अग्निवीर भर्ती से सेना में एंट्री
आगरा में आज से सेना में एंट्री के लिए अग्निवीर भर्ती शुरू हो रही है। इस भर्ती में बहुत बड़ी तादाद में युवाओं के हिस्सा लेने की संभावना है। आगरा में सेना की यह भर्ती कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में आयोजित की जा रही है। आज से शुरू हो रही यह भर्ती 10 अक्टूबर को समाप्त होगी। इस भर्ती के लिए भारतीय सेना के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन ने खास इंतजाम हैं।

युवा को था इंतजार
सोमवार शाम से मुजफ्फरनगर में युवा का जमघट लगना शुरू हो गया। वहीं गौतमबुद्धनगर के लिए कागजी कार्रवाई आधी रात से शुरू हुई। जेवर और दादरी तहसील से सैंकड़ों की संख्या में युवा अग्निवीर भर्ती में भाग लेने के लिए पहुंचे। लंबे इंतजार के बाद हो रही इस भर्ती के लिए युवा कई महीनों से तैयारी कर रहे हैं।

एडमिट कार्ड ऑनलाइन 
सेना भर्ती बोर्ड मेरठ से जुड़े अफसरों के मुताबिक सभी योग्य अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड पहले ही जारी किया जा चुका है। स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और टाइम पर ही भर्ती रैली के लिए उपस्थित होना होगा।

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी!

एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेजर प्रिंट
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
मूल निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता डिटेल20 फोटो
स्कूल आचरण प्रमाण पत्र
धर्म,आचरण,अविवाहित प्रमाण पत्र
खेल, एनसीसी आदि का प्रमाण पत्र

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close