प्रदेशराजनीति

भाजपा नेता रूबी आसिफ धूमधाम से मनाएंगी दिवाली, कट्टरपंथियों की धमकी से नहीं डरती

अलीगढ़: मुस्लिम भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने पिछले दिनों धूमधाम से अपने घर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी। जिसके बाद से वह विवादों का हिस्सा बन गई हैं। इतना ही नहीं रुबी आसिफ खान को जिंदा जलाने और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। रूबी ने इसका जवाब देते हुए कहा है कि वह अब धूमधाम से दिवाली मनाएंगी। इस मौके पर लक्ष्मी और गणेश का पूजन भी करेंगी। रूबी बोली कुछ कट्टरपंथी लोग उन्हें ऐसा करने पर धमकी भी दे रहे हैं लेकिन वो डरने वाली नहीं हैं।

मामूद नगर निवासी रूबी आसिफ खान का कहना है कि सभी त्याहारों को मिलजुल कर मनाना चाहिए फिर चाहे वह किसी भी धर्म या संप्रदाय से ताल्लुक रखते हों। उनका कहना है कि बच्चे भी स्वतंत्र हैं और बालिग होने पर किसी भी धर्म या समुदाय के युवक और युवतियों से शादी कर सकते हैं। बच्चों के इस फैसले पर उन्हें कोई समस्या नहीं होगी।

उनका मानना है कि भगवन और अल्लाह एक ही हैं। उन्हें दोनों में कोई फ़र्क़ नज़र नहीं आता। रूबी ने 2 साल पहले अपने घर में भगवान राम की स्थापना भी की थी। उसके बाद भी वह विरोधियों के निशाने पर आई थी, साथ ही उनके खिलाफ शहर में पोस्टर भी लगवाए गए थे। रूबी और उनकी बेटी पर पहले भी हमले हो चुके हैं। बुधवार को रूबी ने धूमधाम से नरौरा के नरवर गंगाघाट पर गणपति का विसर्जन किया था। विसर्जन के दौरान उनके साथ उनके परिवार की 2 महिलाएं और पुरुष भी शामिल थे। रूबी को जान से मारने की धमकियों के चलते उन्हें सुरक्षा के तौर पर दो पुलिसकर्मी भी मिले हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close