अन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II का निधन, भारत समेत इन देशों का झुक जाएगा झंडा, जानें क्या है वजह?

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरूवार को निधन हो गया। महारानी ने 96 की उम्र में स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी और डॉक्टर्स की देखरेख में थीं।

महारानी ने 70 साल तक शासन किया। महारानी के निधन के साथ ही ब्रिटेन के इतिहास में किसी शासक के सबसे लंबे समय तक किए गये शासन का अंत हो गया। एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुनिया भर के नेताओं ने शोक जताया और उन्हें ‘सहृदय’ महारानी बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महारानी के निधन के बाद अब सबसे अहम सवाल ये उठता है कि आखिर किन-किन देशों में झंडा झुकेगा और ऐसा क्यों होगा। आइए जानते हैं….

आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर कम से कम 54 देशों में झंडा जरूर झुकेगा। इनमें भारत भी शामिल है। इन देशों के राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया जाएगा। इसके पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय सिर्फ ब्रिटेन की महारानी नहीं थीं, बल्कि वह उन 54 राष्ट्रमंडल देशों की भी प्रमुख थीं, जो कभी न कभी कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा रहे हैं।

जानिए कौन से हैं 54 देश

यूरोपीय देश: यूनाइटेड किंगडम, माल्टा और साइप्रस

एशिया: भारत, मालदीव्स, बांग्लादेश, श्रीलंका, ब्रुनेई दारुस्सलाम, सिंगापूर, मलेशिया और पाकिस्तान

पैसिफीक देश: ऑस्ट्रेलिया, टोंगा, फिजी, सोलोमन आइलैंड्स, आइसलैंड, सामोआ, किरिबाती, पापुआ न्यू गिनी, नाउरु और न्यूज़ीलैण्ड

अफ़्रीकी देश: बोत्सवाना कैमरू, संयुक्त गणराज्य तंजानिया जाम्बिया, गाम्बिया घाना, स्वाजीलैंड, केन्या लेसोथो, दक्षिण अफ्रीका, मलावी, सियरा लिओन, मॉरिशस, सेशेल्स, मोजाम्बिक, रवांडा, नामीबिया, नाइजीरिया.

अमेरिकी देश: एंटिगुया और बार्बूडा, गुयाना, बहामास, ग्रेनेडा, बारबाडोस, बेलीज, डोमिनिका, बेलीज, कनाडा और जमैका सेंट किट्ट्स & नेविस सेंट लूसिया के कुछ दोस्त शामिल हैं.

राष्ट्रमंडल यानी (कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस) 54 स्वतंत्र देशों का एक अंतर सरकारी संगठन है। यह संगठन उन देशों का समूह है जो कि कभी ब्रिटिश साम्राज्य के गुलाम रहे हैं। ऐसे में इन देशों का झंडा तो जरूर झुकेगा। वहीं महारानी के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस, सरकारी इमारतों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर ध्वज का आधा झुकाने का आदेश दिया है।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन का जन्म साल 1926 में हुआ था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद अब उनके बेटे चार्ल्स (उम्र 73 साल) ब्रिटेन के नए राजा बनाए गए हैं। उन्हें अब आधिकारिक तौर पर किंग चार्ल्स तृतीय के रूप में जाना जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close