प्रदेश

सीएम अशोक गहलोत ने मास्क लगाकर पी लिया चरणामृत, वीडियो वायल होने पर दिया ये रिएक्शन

राजस्थान। कोरोना वायरस आने के बाद से मास्क हम सब की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। हालांकि, कई बार मास्क की वजह से ऐसी फनी चीजें भी हो जाती हैं, जो हमें गुदगुदाती है। ऐसा ही एक वाक्या राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ भी हो गया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, सीएम अशोक गहलोत ने एक मंदिर में दर्शन के दौरान मास्क को मुंह से हटाए बिना ही चरणामृत पी लिया। उनके इस वीडियो पर लोग खूब मजे ले रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

यह वीडियो जैसलमेर स्थित प्रसिद्ध रामदेवरा मंदिर का बताया जा रहा है। सीएम गहलोत 2 सितंबर को दर्शन के लिए पहुंचे थे।चार दिन पुराना वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। कई  लोग इसे राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले गहलोत का एक और ‘चमत्कार’ कह रहे हैं।

हालांकि,  अधिकतर लोगों ने वीडियो का छोटा हिस्सा शेयर किया है, जिसमें गहलोत मास्क को नीचे करते हुए नहीं दिख रहे हैं। वहीं अब इस पूरे मामले में सीएम अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा “पता नहीं लोग कहां कहां से वीडियो लेकर आ जाते हैं। जो लोग काम नहीं करते वह केवल षड्यंत्र करते हैं। सीएम ने कहा कि मुझे इस तरह का कोई वाक्या ध्यान नहीं है। सीएम ने कहा कि कोई मास्क लगाकर पानी पी सकता है क्या?”

गहलोत के इस वीडियो पर लोग तो उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए ही हैं लेकिन विपक्ष भी निशाना साधने का कोई मौका नई छोड़ रही। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि लगता है कि अशोक गहलोत ने मजबूरी में चरणामृत लिया है। ऐसा पहली बार देखा गया कि मास्क लगाकर कैसे चरणामृत ग्रहण किया जाता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close