उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

बीजेपी विधायक अरविंद गिरी का निधन, चलती गाड़ी में आया हार्ट अटैक, मीटिंग के लिए जा रहे थे लखनऊ

लखीमपुर खीरी।  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 65 साल के थे। बीजेपी विधायक अरविंद गिरी मीटिंग के लिए लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान सिधौली के पास चलती गाड़ी में उन्‍हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद इलाज के लिए उन्‍हें लखनऊ के हिन्द हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भाजपा विधायक अरविंद गिरी को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले सोमवार को अरविंद गिरि अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने बैठक को संबोधित भी किया था। बीजेपी विधायक की मौत पर कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायक अरविंद गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम योगी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी शोक संवेदनाएं संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

अरविंद गिरी के निधन की सूचना के आने के बाद से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले उनका निधन होना बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अरविंद गिरि 65 साल के थे और वे गोला विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे।

इधर उनकी संसदीय कार्यस्थल गोला में उनके निधन की सूचना के बाद लोगों का जुटना शुरू हो गया है। बता दें कि अरविंद गिरि इस इलाके में खासे लोकप्रिय थे और BJP का एक बड़ा और कद्दावर चेहरा माने जाते थे। अरविंद गिरी सपा, कांग्रेस और बसपा से होते हुए बीजेपी में आए थे.

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close