उत्तर प्रदेशप्रदेश

लखनऊ के लेवाना होटल में लगी भीषण आग, महिला समेत 2 की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

राजधानी लखनऊ के लेवाना होटल में सोमवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। यह होटल हजरतगंज में स्थित है। इस आग में महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग झुलस गए।

आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। होटल में फंसे लोगों को खिड़की तोड़कर निकाला गया। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि अभी तक 7 लोगों को भर्ती किया गया है। जबकि दो लोग मृत पहुंचे। जिसमें एक महिला व पुरुष हैं। होटल से अभी तक 24 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

बता दें कि होटल लेवाना लखनऊ के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में स्थित है। यह जगह लखनऊ रेलवे स्टेशन के 10 मिनट की दूरी पर है। होटल के पास वाली जगह पर ही हजरतगंज मेट्रो स्टेशन बना हुआ है। दम घुटने से कई लोग बेहोश भी हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब पौने आठ के करीब होटल में धुआं निकलता दिखा। अलार्म बजने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। आग होटल की तीसरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते पूरे होटल में फैल गई।

वहीं होटल में आग लगने की दुर्घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ ने खुद संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत – बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close