जीवनशैली

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज का व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। कुंवारी लड़कियां भी सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। मान्यता है कि महिलाएं अगर इस दिन सच्चे मन से व्रत रखती हैं तो उन्हें सौभाग्य का प्राप्ति होती है।

इसे कजरी तीज भी कहते हैं। इस व्रत को करना किसी तपस्या से कम नहीं है। पूरे दिन कुछ खाने की तो छोड़िए पानी तक नहीं पिया जाता है। इस व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है। व्रत के दिन शाम को कथा कहकर फल आदि ग्रहण कर सकते हैं।

हरतालिका तीज का त्यौहार मुख्य रूप से उत्तर भारतीय महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल तीज का त्योहार 30 अगस्त 2022 यानी आज मनाया जा रहा है।तीज मुख्यतः राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड में मनाई जाती है।

हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त

हरितालिका तीज मंगलवार, अगस्त 30, 2022 को

प्रातःकाल हरितालिका पूजा मुहूर्त –  सुबह 06 बजकर 23 मिनट से 08 बजकर 53 मिनट तक

अवधि – 02 घण्टे 30 मिनट्स

तृतीया तिथि प्रारम्भ – अगस्त 29, 2022 को शाम 03 बजकर 20 मिनट से

तृतीया तिथि प्रारम्भ – अगस्त 29, 2022 को शाम 03 बजकर 20 मिनट से

तृतीया तिथि समाप्त – अगस्त 30, 2022 को शाम 03 बजकर 33 मिनट तक

हरतालिका तीज शुभ योग-

रवि योग- सुबह 06 बजकर 23 मिनट से रात 11 बजकर 50 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से शाम 01 बजकर 04 मिनट तक

विजय मुहूर्त- शाम 02: बजकर 44 मिनट से शाम  03 बजकर 34 मिनट तक

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close