प्रदेशराजनीति

बिहार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, सीएम नीतीश के पास गृह; तेजस्वी को स्वास्थ्य समेत मिले 4 विभाग, तेजप्रताप बने वन-पर्यावरण मंत्री

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। इसके बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। सीएम नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास ही रखा है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास स्वास्थ्य और पथ निर्माण समेत कुल चार विभाग रहेंगे। तेज प्रताप यादव को इस बार वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी होगी। वित्त मंत्री विजय चौधरी को बनाया गया है जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के 31 विधायक और एमएलसी ने आज मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने महागठबंधन के सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। आरजेडी से सबसे ज्यादा 16 मंत्री बने। जेडीयू से 11 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। वहीं, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया है। विभागों का बंटवारा भी आज ही होने की संभावना है।

देखें किस मंत्री को कौनसा विभाग मिला

  • आलोक कुमार मेहता –  राजस्व एवं भूमि सुधार
  • आफाक आलम – पशु एवं मत्स्य संसाधन
  • अशोक चौधरी – भवन निर्माण
  • श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास
  • सुरेंद्र प्रसाद यादव – सहकारिता
  • रामानंद यादव – खान एवं भूतत्व
  • लेशी सिंह – खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • मदन सहनी – समाज कल्याण
  • सर्वजीत कुमार – पर्यटन
  • ललित यादव – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  • संतोष कुमार सुमन – एससी/एसटी कल्याण
  • संजय कुमार झा – जल संसाधन और सूचना एवं जनसंपर्क
  • शीला कुमारी – परिवहन
  • समीर महासेठ – उद्योग
  • चंद्रशेखर – शिक्षा
  • सुमित सिंह – विज्ञान एवं प्रावैधिकी
  • सुनील कुमार – मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
  • अनिता देवी – पिछड़ा वर्ड एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close