उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

श्रीकांत त्यागी को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 92 की ओमेक्स ग्रैंड सोसायटी में महिला से बदसलूकी मामले में गिरफ्तार कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आज गुरुवार को श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज उसे नोएडा की सूरजपुर अदालत में पेश किया गया।

सुनवाई के दौरान श्रीकांत त्यागी पक्ष के अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील भाटी ने बताया कि श्रीकांत त्यागी, राहुल, नकुल त्यागी और संजय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।

श्रीकांत त्यागी व अन्य तीनों की जमानत अर्जी आज कोर्ट में दाखिल की गई। दूसरी ओर श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुलिस की गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।

बैरक नंबर पांच में रखा गया श्रीकांत त्यागी

श्रीकांत त्यागी को हाई सिक्योरिटी बैरक नंबर पांच में रखा गया है, जिसमे वह अकेला है। जमीन पर लगे बिस्तर पर उसे नींद नहीं आई। उसने रात में तख्त और गद्दा मांगा, लेकिन जेल प्रशासन ने इससे इन्कार कर दिया। बुधवार को उसने मिलने जेल में कोई नहीं पहुंचा।

श्रीकांत त्यागी को मंगलवार देर रात जेल में दाखिल किया गया था। वह चटाई पर कुछ देर के लिए सोया। अधिकतर समय उसने जाग कर काटा। उसने रात में दाल व रोटी खाई। सुबह नाश्ता करने के बाद दोपहर में भोजन किया। इस दौरान उसने किसी से बात नहीं की। उसके चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close