Main Slideउत्तर प्रदेशउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

रक्षाबंधन पर इन तीन राज्यों में महिलाओं को मिली सौगात, बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा सरकार ने बहनों को मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। इन तीनों ही राज्यों की सभी रोडवेज बसों में महिलाएं निशुल्क यानी फ्री में यात्रा कर सकेंगी। यूपी की योगी सरकार ने बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा 48 घंटों के लिए दी है।

हरियाणा में दोपहर 12 बजे से फ्री बस सुविधा

हरियाणा रोडवेज बसों में आज, 10 अगस्त की दोपहर 12 बजे से बहनों के लिए बसों में मुफ्त सफर की सुविधा शुरू है। रक्षाबंधन के मौके पर बस स्टैंड पर 40 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। यही नहीं, हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ यात्रा कर सकेंगी। महिलाओं को यह सुविधा 10 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त 2022 की रात्रि 12 बजे तक मिलेगी। महिलाओं को यह मुफ्त सुविधा 36 घंटे तक मिलेगी।जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सभी बस स्टैंड्स पर फ्लाइंग टीम के कर्मचारियों को अलग से तैनात किया जाएगा। जिससे बस ड्राइवर स्टैंड पर बिना बस रोक न निकल सके।

उत्तराखंड में 24 घंटे महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा

रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माताओं-बहनों को राखी की सौगात दी है। उत्तराखंड की बसों में महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा 10 अगस्त रात 12 बजे से 11 अगस्त रात 12 बजे तक मिलेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर महिलाओं के लिए बसों में निशुल्क सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगी। 10 अगस्त रात 12 बजे से 12 अगस्त रात 12 बजे तक यूपी की बसों में महिलाएं फ्री यात्रा कर सकेंगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close