प्रदेश

VIP लेन नहीं खुलने पर भड़के विधायक, टोल कर्मचारियों के साथ की गुंडागर्दी

पंजाब के दसूहा से आम आदमी पार्टी के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन की दबंगई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। MLA पर सत्ता का नशा कैसे सिर चढ़कर बोल रहा है, ये इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है।

घटना, होशियारपुर के चौलांग टोल प्लाजा की है। जहां पर VIP लेन नहीं खुली जिस वजह से विधायक भड़क गए। उन्हें 1 मिनट तक इंतजार करना नागवार गुजरा। इसके बाद वो गाड़ी से उतरे और बैरियर जबरन खुलवाया। विधायक यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने करीब 10 मिनट तक वहां से गाड़ियों को फ्री में निकाला।

पूरा मामला टोल पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आप विधायक किस रौब से टोल प्लाजा पर गाड़ी रोकते हैं और उसके बाद कैसे टोल के कर्मचारियों के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। इसके बाद वो खुद टोल पर खड़े होकर कैसे और वाहनों को बिना टोल के जाने के लिए कह रहे हैं।  इस दौरान उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं।

साथ ही बैरियर गिराने पर एक सुरक्षाकर्मी टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ बहस करता हुआ भी नजर आ रहा है। टोल कर्मियों ने विधायक पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। वहीं विधायक का कहना है कि टोल के कर्मचारी मनमानी करते हैं। वह VIP लेन नहीं खोलते। पहले भी कई बार मेरे कर्मचारी ही उसे खोलते हैं। अगर कर्मचारी लेन ही नहीं खोलेंगे तो कोई भी हो, ऐसा ही करेगा। विधायक होने की वजह से मेरे नाम की चर्चा हो रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close