उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, तलाश के लिए नोएडा पुलिस ने बनाई थी 8 टीमें

नोएडा में महिला से अभद्रता करने के मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साथ तीन और लोगों को पकड़ा गया है। यूपी पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार मंगलवार सुबह वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।

पुलिस को इस तरह मिली लोकेशन की जानकारी

बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी लगातार पत्नी और वकील से बात करने की कोशिश कर रहा था। इसी से पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मेरठ से श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया।

श्रीकांत की एक और कार बरामद 

उधर, नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की एक और कार बरामद की है जिस पर विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ है.। इतना ही नहीं, इस गाड़ी पर बीजेपी का झंडा भी लगा है। पुलिस के मुताबिक यह कार याकूबपुर से बरामद की है। पुलिस का कहना है कि श्रीकांत त्यागी इसी कार में बैठकर फरार हुआ था और इस कार को छोड़कर वह आगे निकल गया था।

गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, तलाश के लिए नोएडा पुलिस ने बनाई थी 8 टीमें

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

गौरतलब है कि सोमवार सुबह श्रीकांत त्यागी के ओएमएक्स सोसाइटी में मौजूद उसके आवास पर नोएडा विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। त्यागी ने सालों से सोसाइटी में अवैध कब्जा किया हुआ था। इसकी शिकायत सोसाइटी के लोग पहले कर चुके थे। महिला के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस ने 8 टीमें बनाई थी। उसकी पुरानी क्रिमिनल हिस्ट्री देखते हुए पुलिस ने श्रीकांत पर गैंगस्टर एक्ट मे केस दर्ज किया है। वह तीन दिनों से फरार चल रहा था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close