उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयव्यापार

कांग्रेस का ‘काला’ विरोध, पुलिस ने प्रियंका गांधी को AICC मुख्यालय के बाहर से लिया हिरासत में

कांग्रेस पार्टी ने आज केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई और बेरोजगारी को लेकर विरोध प्रदर्शन के रूप में मार्च निकाला। कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह से ही संसद से सड़क तक प्रदर्शन किया। इस बार कांग्रेस की अलग ही स्ट्रैटेजी दिखी। सबसे पहले सोनिया गांधी ने कांग्रेसी सांसदों के साथ संसद में काले कपड़े पहनकर जमकर नारेबाजी की। उसके बाद, राहुल गांधी संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और हिरासत में ले लिया।

इसके बाद, पार्टी मुख्यालय में मौजूद प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला और वे अपने सांसदों के साथ पीएम आवास घेरने के लिए निकलीं, लेकिन यहां भी पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। नतीजन, वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। प्रियंका गांधी ने पुलिस वालों से कहा कि वो सरकार से समझौता करने नहीं बैठी हैं। प्रियंका गांधी ने कहा महंगाई का विरोध करके जनता की आवाज उठाना उनका हक है। इस दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। प्रियंका गांधी को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे, लेकिन वह उसे भी फांदकर आगे बढ़ गईं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे।

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने प्रियंका को AICC मुख्यालय के बाहर से ही हिरासत में लिया। प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कई महिला पुलिसकर्मी प्रियंका को उठाकर पुलिस वैन में लेकर जा रही हैं। इस दौरान प्रियंका खुद को छुड़ाने की कोशिश करती भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा अजय माकन, सचिन पायलट, हरीश रावत, अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close