मनोरंजन

मध्य प्रदेश के दीप गौतम का अमेरिका गॉट टैलेंट’ में हुआ चयन, टॉय डांस के जरिए दर्शकों में बनाई खास पहचान

मुंबई। मध्य प्रदेश के दीप गौतम डांस इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उनके टॉय डांस को सोशल मीडिया पर काफी तारीफ मिल रही है। इसके अलावा अमेरिका के पॉपुलर शो अमेरिका गॉट टैलेंट सीजन-16, 17 के ऑडिशन के लिए दीप का चयन हो चुका है। उन्होंने ये मुकाम कई प्रतिभागियों को पछाड़कर हासिल किया है। इसके अलावा जोश एप पर भी दीप की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। यूं कहें कि जोश एप ने दीप के सपने को पूरा करने में काफी मदद की है।

एक समय ऐसा था कि दीप ने खुद को पूरी दुनिया से अलग कर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था लेकिन बाद में अपनी मेहनत और लगन से वो मुकाम पाया जिसके लोग सपने देखते हैं। उनकी कड़ी मेहनत को आखिरकार पहचान उस वक्त मिली जब वह साल 2019 में सोनी सब टीवी द्वारा होस्ट किए गए डांस रियलिटी शो ‘इंडिया के मस्त कलंदर’ में सेमी-फाइनलिस्ट के रूप में जगह बनाई। इसके बाद दीप ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

दीप मौजूदा डांस फॉर्मेट से हटकर कुछ नया करना चाहते थे। इसके साथ ही वो खुद की अलग पहचान बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने विशेष रूप से ‘टॉय डांस’ के बारिकियों को सीखने का विकल्प ही चुना। दीप से ‘दीप टॉय’ बनने का यह सफर इतना आसान नहीं था। वो अपने डांस को रीयल लुक देना चाहते थे। सबसे पहले दीप ने अपने बालों को लाल, पीला, नीला रंग में रंगना, खिलौने की तरह कपड़े खुद डिजायन करना और फिर पहनना और खुद का मेकअप करना स्टार्ट किया। हालांकि दीप के दोस्तों और रिश्तेदारों ने उनके इस लुक का मजाक भी उड़ाया। लेकिन वो अपने जिद पर अड़े रहे और आज वो दीप टॉय बन गए हैं।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close