प्रदेशस्वास्थ्य

मैगी में मिला दिया चूहों के जहर वाला टमाटर, एक हफ्ते बाद महिला की दर्दनाक मौत

मैगी बच्चों से लेकर बूढ़ों तक की फेवरेट होती है। वहीं जल्दी भूख मिटानी हो तो अकसर लोग घर पर मैगी बनाकर खा लेते हैं। कम समय में बनने वाली मैगी काफी लोगों को पसंद होती है। लेकिन महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला के लिए यही मैगी जानलेवा बन गई। जबकि मौत की असल वजह मैगी नहीं थी पर मैगी में डला टमाटर था।

मुंबई की एक महिला के लिए मैगी खाना भारी साबित हुआ। उसकी जान ही चली गई। मैगी में कोई खराबी नहीं थी। दरअसल, महिला अपनी ही गलती का शिकार हो गई। महिला ने मरने से पहले पुलिसकर्मियों को जो बयान दर्ज कराया उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 36 वर्षीय इस महिला का नाम रेखा देवी निषाद था। वह मार्वे रोड पर पास्कल बाड़ी में पति और देवर के साथ रहती थी। मरने से पहले महिला ने पुलिस को बताया कि, 20 जुलाई को उसके पति और देवर काम से बाहर गए थे और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने भूख लगने पर अपने लिए मैगी बनाई थी, लेकिन उसने गलती से वो टमाटर डाल दिया, जिस पर उसने जहर लगाकर चूहों को मारने के लिए रखा था। मैगी खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में एक हफ्ते तक इलाज के बाद बुधवार को उसकी मौत हो गई। मामला मुंबई के मलाड इलाके का है।

महिला ने किसी भी तरह की अन्य गड़बड़ी के बारे में कुछ नहीं बताया। परिजनों ने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जिसके बाद हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close