मनोरंजन

भारती सिंह के बेटे ने जोकर बन जीता लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर शेयर की सुपर क्यूट तस्वीर

काॅमेडियन भारती सिंह का लल्ली वाला किरदार आज भी लोगों के चेहरे पर स्माइल ले आता है। वह एक पल में छोटे बच्चे की तरह नजर आने लगती हैं, वहीं अब भारती खुद भी एक छोटे क्यूट बच्चे की मां बन चुकी हैं। भारती दूसरे सेलेब्रिटीज की तरह अपने बच्चे को फैंस से छिपाती नहीं हैं बल्कि उसकी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार भारती ने अपने बेटे गोला की जो तस्वीर शेयर की है वह बाकी सभी तस्वीरों पर भारी पड़ रही है। क्योंकि इसमें गोला जोकर के लुक में नजर आ रहा है।

Bharti Singh

दरअसल भारती सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर अपने बेटे गोला की ये सुपर क्यूट तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। जिसके बाद से ही फैंस भारती और हर्ष लिंबाचिया के बेटे की क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं।

हर मां इस बात से डरती है कि कहीं उसके बच्चे को किसी की नजर ना लग जाए, फिर जब बेटा इतना क्यूट हो तो डरना और भी लाजमी है। इसलिए भारती ने भी अपने बेटे की जोकर वाली फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में नजर और हार्ट वाली इमोजी लगाई है।

बता दें कि हाल ही में भारती ने अपने बेटे का चेहरा पहली बार अपने फैंस को दिखाया था। तब से वह लगातार उसकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने बेटे को प्यार से गोला पुकारते हैं जबकि गोला का ऑफिशियल नाम लक्ष्य सिंह लिंबाचिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close