प्रदेशराष्ट्रीय

दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है। मलबे से अभी तक 9 मजदूरों को जीवित बाहर निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घटना स्थल पर मलबा हटाने का काम चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में एक गोदाम की दीवार का काम का चल रहा था। आज शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे यह दीवार ढह गई, जिसमें वहां मौजूद सभी मजदूर दब गए।

दीवार के अचानक गिरने से कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए जिसमे अभी तक 05 मजदूरों के मौत की खबर है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया।

एनडीआरएफ गाजियाबाद की रीजनल रिस्पांस सेंटर द्वारका दिल्ली से एक टीम को घटनास्थल के लिए भेजी गई है। मलबे से 9 मजदूरों को जीवित निकाला जा चुका है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close