उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

‘How Can You रोक’ सपा नेता धर्मेंद्र यादव की English सुन हो जाएंगे लोट-पोट

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने समाजवादा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को हरा दिया है। इस बीच मतगणना के दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्ट्रॉन्ग रूम में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जब पुलिस वालों ने उन्हें रोका तो उन्होंने कहा, “हाऊ कैन यू रोक।”

उनका ये बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी इस आधी हिन्दी और आधी अंग्रेजी वाली भाषा की जमकर चर्चा हो रही है। 37 सेकंड के वीडियो में वो स्ट्रॉन्ग रूम में जाने से रोके जाने पर वो पुलिस अधिकारी से कहते हैं, “हाऊ कैन यू रोक! स्ट्रॉन्ग रूप में कौन जाएगा, मैं प्रत्याशी हूँ क्या मुझे नहीं पता। आखिर क्या षड्यंत्र है ये।”

बता दें कि परिणाम शाम चार बजे तक तो आ गया लेकिन परिणाम के बाद इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आजमगढ़ का उपचुनाव इतना चर्चा में आ गया कि देखते ही देखते ट्विटर के टॉप ट्रेंड में भी नजर आने लगा। उनके पुराने वीडियो भी शेयर कर लोगों ने धर्मेंद्र यादव की अंग्रेजी की जमकर क्‍लास ली। लोगों ने उनकी हिंग्रेजी ही नहीं बल्कि उनके लहजे तक की आलोचना करते नजर आए। इस लिहाज से धर्मेंद्र यादव को लेकर वायरल हो रही पोस्‍ट चुनाव के दौरान खूब चर्चा में बनी रही।

गौरतलब है कि आजमगढ़ सपा का गढ़ माना जाता है। पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने दिनेश लाल यादव को अखिलेश यादव के खिलाफ उतारा था, जिसमें वो हार गए थे। लेकिन इस बार उप चुनाव में उन्होंने अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को हरा दिया है। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र यादव लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। 2004 में जहाँ उन्होंने मैनपुरी से जीत दर्ज की थी, 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में सपा ने उन्हें बदायूँ से उतारा था और उन्हें जीत भी मिली थी। वहीं दिनेश लाल यादव की ये पहली जीत है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close