मनोरंजन

मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, इंस्टा पर शेयर की गुड न्यूज़, कपूर खानदान में जश्न

बॉलीवुड गलियारों से बहुत बड़ी गुडन्यूज सामने आई है। जिसे सुनने के बाद आप यकीनन चौंक जाएंगे। दरअसल, बाॅलीवुड की मोस्ट गाॅर्जियस और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। आलिया और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद आलिया ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)


उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की उसमें वो और उनके पति रणबीर कपूर दोनों दिख रहे हैं। आलिया ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुई मुस्कुरा रही हैं जबकि रणबीर उनके पास बैठे हैं। दोनों स्क्रीन पर सोनोग्राफी होते हुए देख रहे हैं। उन्होंने स्क्रीन पर हार्ट ईमोजी लगाया है। इस फोटो को शेयर कर आलिया ने लिखा, ‘हमारा बच्चा… जल्द आ रहा है।’ इसके साथ ही आलिया ने दूसरी तस्वीर शेयर की जिसमें शेर और शेरनी अपने बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं।

आलिया भट्ट ने जैसे ही यह खुशखबरी दी फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। आलिया की ननद और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई हार्ट और किस ईमोजी बनाए। वहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र में उनके साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए, ‘ॐ नमः शिवाय, Immensely happy लिखा।’ वहीं इस पोस्ट पर कमेंट कर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि वो यह जानकर बेहद खुश हैं।

बता दें कि आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर उनकी शादी के दो महीने बाद आई है। कपल ने इस साल 14 अप्रैल को बांद्रा स्थित रणबीर के घर में शादी रचाई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर से जहां एक तरफ फैंस बेहद खुश हैं तो वहीं दूसरी तरफ वो हैरान भी हैं।

रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है, जिसमें दोनों पहली बार साथ काम करेंगे। यह फिल्म 09 सितंबर को रिलीज होगी। बता दें कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close