मनोरंजन

6 साल बाद पत्नी कोमल बोहरा से अलग होने जा रहे हैं रैपर रफ्तार, डाली तलाक की अर्जी !

रैपर रफ्तार अपने काम को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। रफ्तार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। उन्हें टीवी पर ‘रोडीज’ के जज के तौर पर भी जाना जाता है। ऐसे में एक बार फिर से रफ्तार का नाम चर्चा में छाया है। लेकिन इस बार वजह उनका काम नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ बनी है।

खबरों की मानें तो रफ्तार अपनी 6 साल की शादी को खत्म करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी कोमल बोहरा से अलग होने का फैसला कर लिया है। माना जा रहा है कि रफ्तार पिछले लंबे वक्त से अपनी पत्नी से दूरी बनाए हुए थे। दोनों अलग-अलग रहे थे।  2020 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कोरोना के कारण इसमें देरी हो गई। लेकिन अब रफ्तार इस काम में किसी तरह की देरी नहीं चाहते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर से रफ्तार और कोमल के तलाक का काम लीगल तौर पर शुरू हो गया है। ऐसे में अब रफ्तार और कोमल 6 अक्टूबर, 2022 को तलाक के पेपर्स पर साइन कर देंगे। इसके बाद हमेशा के लिए दोनों की राहें जुदा हो जाएंगी। हालांकि अभी तक रफ्तार ने इन खबरों पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। इस खबर ने रफ्तार के फैंस का दिल तोड़ दिया है।

बता दें, रफ्तार और कोमल के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से शुरू हुई थी।  दोनों ने एक-दूसरे से मिलना-जुलना जारी रखा। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली। रफ्तार ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपनी शादी का ऐलान किया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close