प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के बड़े नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। इससे पहले कल द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा उनके प्रस्तावकों में शामिल रहे।

वाईएसआर, बीजेडी ने किया समर्थन

उधर, वाईएसआर कांग्रेस ने भी राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के दफ्तर से बृहस्पतिवार रात जारी एक विज्ञप्ति में द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की सराहना की गई। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘यह एक अच्छा संकेत है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में आदिवासी समुदाय की एक महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। इसलिए, वाईएसआर कांग्रेस उन्हें अपना समर्थन देती है।’ इससे पहले बीजू जनता दल ने भी द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।

कल पीएम मोदी से मिलीं द्रौपदी मुर्मू

वहीं कल दिल्ली पहुंचने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। मोदी ने कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का देश भर में और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है। जमीनी समस्याओं के प्रति उनकी समझ और भारत के विकास को लेकर उनकी दृष्टि उत्कृष्ट है।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close