उत्तर प्रदेशप्रदेशमनोरंजनराजनीति

‘यूपी में का बा’ से चर्चा में आईं नेहा सिंह राठौर बनीं UP की बहू, देखें तस्वीरें

‘यूपी में का बा…’ गाने से चर्चा में आईं और ट्रोल हुईं नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन गई. मंगलवार को यूपी के अंबेडकर नगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से उनकी शादी हुई। यह शादी काफी सादगी तरीके से संपन्न हुई। शादी वर्ष 2021 में ही होने वाली थी। लेकिन कोरोना के कारण डेट को आगे बढ़ाया गया। 21 जून की रात नेहा की शादी लखनऊ में हुई.

यूपी में 'का बा' गाने से चर्चा में आईं थीं, अंबेडकरनगर के हिमांशू से की  शादी | Neha Singh Rathore Himanshu Marriage Photos Video | Bhojpuri Singer  UP Me Ka Ba? - Dainik Bhaskar

बताया जा रहा है कि हिमांशु और नेहा एक दूसरे को काफी समय जानते थे और अब उनका प्यार शादी के रिश्ते में बदल गया है। शादी के दौरान नेहा साड़ी पहने नजर आईं। शादी में उनके परिवार के साथ-साथ दोस्त और करीबी लोग ही शामिल हुए।

UP में अब हमार ससुराल बा...' नेहा सिंह राठौर ने की शादी तो BJP नेता और  लोकगायकों ने कसा तंज - UP Mein Ka Ba Singer Neha Singh Rathore gets Married  in

नेहा दरअसल यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी। जब उन्होंने यूपी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था और अपना एक भोजपुरी गाने की वीडियो रिलीज किया था। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में उन्होंने तीखा हमला किया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर यहां की रोजगार व्यवस्था पर उन्होंने सवाल उठाया था।

neha singh rathore marriage who is himanshu singh know all about neha singh  rathore husband up main ka ba - Neha Singh Rathore Husband: कौन हैं हिमांशु  सिंह जिनसे 'यूपी में का

बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली नेहा सिंह राठौर का यूपी चुनाव के दौरान ‘यूपी में का बा’ काफी फेमस हुआ था। यू-ट्यूब पर इस गाने के पहले पार्ट को 8 मिलियन से अधिक व्यू मिल चुका है। इसके बाद नेहा ने ‘यूपी में का बा’ के दो और पार्ट बनाए थे, जिसके व्यू भी मिलियन में हैं। नेहा यूपी चुनाव के दौरान काफी फेमस हुई थीं।

नेहा सिंह राठौर ने की शादी.. जानें बिहार को छोड़कर किस राज्य का चुना दूल्हा  - BIHAR TIMES

बता दें कि सोशल मीडिया पर नेहा सिंह राठौर काफी लोकप्रिय हैं। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक पर वह काफी फेमस हैं। साल 2016 से वह भोजपुरी लोक गीत गा रही हैं। नेहा सिंह राठौर ज्यादातर समाज को लेकर गाना गाती हैं। उन्हें गाने का हुनर अपनी मां से मिला है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close