Main Slideप्रदेशराष्ट्रीय

देखें बाबा श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में बर्फबारी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

अमरनाथ यात्रा को आरंभ होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं और मौसम अपना प्रभाव दिखाने लगा है। अमरनाथ की पवित्र गुफा व उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को भी बर्फबारी जारी है। बाबा श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में ताजा बर्फबारी के दृश्य आप देख सकते हैं। अभी वहां बर्फबारी हो रही है और लगभग 3.5 इंच बर्फ पड़ चुकी है।

 

बता दें कि बारिश और बर्फबारी के बाद वहां ठंड काफी बढ़ गई है। रात का तापमान काफी कम हो गया है। गुफा के बाहर पड़ी बर्फ तो हट गई परंतु पहाड़ों पर अभी भी काफी बर्फ जमी हुई है। यही वजह है कि यहां शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है।

आपको बता दें कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा इस महीने 30 जून को आरंभ होने जा रही है। यात्रा से पहले अमरनाथ गुफा और उसके आसपास हुई बर्फबारी के बाद मौसम सर्द हो गया है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि मौसम अनिश्चित है और कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा। इस बार यात्रा 30 जून 2022 से शुरू होकर 11 अगस्त 2022 तक चलेगी। यात्रा कुल 43 दिनों तक चलेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close