Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक  अरविंद केजरीवाल को अपना त्याग पत्र भेजा है। बता दें उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के चेहरे थे।

कर्नल अजय कोठियाल ने अरविंद केजरीवाल को भेजे त्यागपत्र में लिखा है कि मैं 19 अप्रैल 2021 से आज 18 मई तक आम आदमी पार्टी का सदस्य रहा हूं। पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं व बुद्धिजीवियों की भावनाओं का ध्यान में रखते हुए आज 18 मई 2022 को पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र भेज रहा हूं।

गंगोत्री विधानसभा सीट से हारे थे विधानसभा चुनाव

इस वर्ष उत्‍तराखंड विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने उत्‍तरकाशी जनपद की गंगोत्री विधानसाभ सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कर्नल कोठियाल अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। उन्‍हें मात्र 6,161 वोट मिले थे। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो उन्‍हें मात्र 10.33 वोट मिले थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close