अन्तर्राष्ट्रीयतकनीकीव्यापार

Elon Musk ने दिया Twitter यूजर्स को दिया जोरदार झटका! इस्तेमाल करने वालों को देने होंगे पैसे

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को हाल ही टेस्ला के सीईओ Elon Musk ने खरीद लिया है और इसके बाद से ही चर्चा है कि Twitter के सीईओ से लेकर फीचर्स तक हर चीज में बड़ा बदलाव होने वाला है। वहीं अब एलन मस्क ने एक ​ट्वीट के जरिए लोगों को तगड़ा ​झटका दिया है। जिसमें कहा गया है कि आने वाले समय में यूजर्स को Twitter का इस्तेमाल करने पर पैसे देने होंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में-

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और Twitter के नई मालिक एलन मस्क ने हाल ही में एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें जानकारी दी गई है कि अब Twitter फ्री नहीं होगा, बल्कि इसका उपयोग करने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

ट्वीट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ‘Twitter आम लोगों के लिए अभी भी फ्री रहेगा। कंपनी केवल कुछ ही यूजर्स से चार्ज लेगी। एलन मस्क ने संकेत दिया है कि Twitter पर कमर्शियल और सरकारी यूजर्स के लिए मामूली शुल्क तय किया जा सकता है।’

ऐसे में आम लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप अभी भी Twitter का फ्री में उपयोग कर सकेंगे। लेकिन यदि आप Twitter का उपयोग बिजनेस या सरकारी काम के लिए कर रहे हैं तो आपको कुछ शुल्क देना होगा।

हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि Twitter पर यूजर्स से कितनी फीस वसूल की जाएगी। लेकिन एलन मस्क के बयान से यह जरूर साफ़ है कि यूजर्स को इसके लिए ज्यादा पैसे नहीं चुकाने होंगे। बता दें कि वर्तमान में Twitter की ब्लू सर्विस भी फीस आधारित है और इसके लिए यूजर्स को मामूली मासिक शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। हालांकि, यह सर्विस केवल अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ही उपलब्ध है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close