खेल

IPL 2022: रवींद्र जडेजा ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी, धोनी को फिर मिली कमान

IPL 2022 मे खराब प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने एक बार फिर कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी सौंप दी है। चेन्नई 8 मुकाबले खेलकर केवल 2 मैच जीत दर्ज कर सकी थी। अब बचे हुए मैचों में एक बार फिर से एमएस धोनी कप्तानी करते नजर आएंगे।

CSK की प्रेस रिलीज के मुताबिक, रवींद्र जडेजा ने अपने खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है और धोनी से चेन्नई टीम का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है। धोनी ने टीम के हित में ये अपील स्वीकारी है और खुद कप्तानी संभालने का फैसला लिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला रविवार यानी 1 मई को है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब चेन्नई सुपर किंग्स मैदान में उतरेगी, तब महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभालेंगे।

जडेजा की हो रही थी आलोचना
रवींद्र जडेजा आमतौर पर IPL में अच्छा प्रदर्शन करते थे लेकिन कप्तानी के दबाव में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। ऐसे में जडेजा की काफी आलोचना हो रही थी। पर किसी को यकीन नहीं था कि सर रवींद्र जडेजा इतना बड़ा फैसला ले सकते हैं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close