उत्तर प्रदेशप्रदेश

नोएडा: न्याय की आस में दर-दर भटक रही गैंगरेप पीड़िता, बैनर लेकर लगाई इंसाफ की गुहार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में गैंग रेप पीड़िता इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। पति की जमानत के नाम पर उसके साथ हुआ था गैंगरेप।आरोपियों पर कारवाई के लिए सीपी ऑफिस पर महिला का गुहार लगाते वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में पीड़ित महिला बैनर लेकर सीपी ऑफिस पहुंची। बैनर में लिखा था, ‘मैं गैंगरेप पीड़िता हूं मुझे न्याय दो STOP RAPE दोषियों को गिरफ्तार करो।’

आपको बात दें कि नोएडा के सेक्टर 20 थाने में FIR दर्ज हुई थी। महेश यादव, धर्मवीर यादव, विकास मुंशी, देवेंद्र के खिलाफ़ FIR दर्ज कराई गयी थी। FIR के बाद भी आरोपियों को अरेस्ट नहीं किया गया। आरोपी अब भी आज़ाद घूम रहे हैं।

साथ ही पीड़ित महिला पर केस वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है। फरीदाबाद से FIR नोएडा ट्रांसफर हुई थी। एक आरोपी को पीड़िता को धमकाने के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने जेल भेजा है। नोएडा सेक्टर 20 थाने से बिसरख थाने के लिए ट्रांसफर किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close