उत्तर प्रदेशतकनीकीप्रदेश

मुख्यमंत्री कार्यालय के बाद यूपी सरकार का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने किये अजीबोगरीब पोस्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर के बाद उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है। यूपी सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @UPGovt पर अजीबोगरीब पोस्ट किए जा रहे हैं। एक के बाद एक कई ट्वीट करके कई लोगों को टैग किया गया है। फिलहाल हैंडल की रिकवरी नहीं हो पाई है।

उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अलावा उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के फैक्ट चेक इंफो @InfoUPFactCheck ट्विटर हैंडल को भी हैक कर लिया गया है। इस पर भी @UPGovt की ही तरह कई लोगों को टैग करके ट्वीट किए जा रहे हैं। हालांकि हैकर ने अभी तक कोई मैसेज पोस्ट नहीं किया है। वह केवल लोगों को टैग करते जा रहा है।

इससे पहले हैकर ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CM OFFICE), देश के मौसम विभाग (IMD) और यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया था। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था। हैकर्स ने UP CMO के आधिकारिक हैंडल से कई ट्वीट किए थे।

यूपी सीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल से हैकर ने लिखा था- ‘How to turn your BAYC/MAYC animated on Twitter’ का टूटोरियल पोस्ट किया था और प्रोफाइल फोटो भी चेंज कर दिया था। हैकर्स से जो प्रोफाइल फोटो लगाई थी, वह Bored Ape Yacht Club NFT जैसी थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक होने के 30 मिनट बाद रिकवर कर लिया गया था।

इसके अलावा मौसम विज्ञान विभाग यानि IMD का ट्विटर अकाउंट भी 9 अप्रैल को हैक हुआ था। ट्विटर अकाउंट को हैक करते हुए हैकर्स ने लिखा था, ‘, ‘Beanz ऑफिशियल कलेक्शन लाइव होने के जश्न में हम दो घंटे के लिए सभी एक्टिव NFT ट्रेडर्स के लिए एयरड्रॉप ओपन कर रहे हैं।’ यानी यह मामला भी NFT से जुड़ा हुआ था। इसी तरह UGC का ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close