प्रदेशराष्ट्रीय

जेएनयू में छात्रों का खूनी खेल, रामनवमी पर भिड़े ABVP और लेफ्ट के छात्र

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार शाम छात्रों के दो गुटों के बीच नॉनवेज खाने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इसमें कई छात्र घायल हो गए। ABVP सदस्यों ने​​​​ लेफ्ट विंग पर रामनवमी पर पूजा नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि रामनवमी पर दोपहर 3.30 बजे छात्रों ने पूजा और हवन रखा था। लेफ्ट विंग वालों ने वहां पहुंचकर पूजा नहीं करने दी, बाद में खाने पर विवाद की बात करने लगे।

हिंसक झड़प के बाद दोनों ही गुटों के मेंबर्स ने थाने पर रातभर प्रदर्शन किया। इस मामले पर अब एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। बता दें कि JNU के कावेरी हॉस्टल में रामनवमी और इफ्तार पार्टी एकसाथ थी। इफ्तार पार्टी में नॉनवेज भी रखा गया था। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक गुट का कहना था कि पूजन के दिन नॉनवेज को मेन्यू में नहीं रखना चाहिए। खाने को लेकर दोनों गुटों में बातचीत अचानक मारपीट में तब्दील हो गई।

वहीं, जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन और लेफ्ट विंग के छात्रों ने ABVP पर नॉनवेज खाने से रोकने का आरोप लगाया है। घटना जेएनयू के कावेरी हॉस्टल की है। यहां हर रविवार को स्पेशल मील के तहत नॉनवेज बनता है। ABVP का कहना था कि राम नवमी के दिन नॉनवेज नहीं बनने देंगे। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और बात हिंसा तक बढ़ गई।

मामूली झड़प खूनी मारपीट में बदल गया। जेएनयू के कावेरी हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों में झड़प हुई और इसके बाद पथराव की घटना भी हुई, जिसमें कई छात्र बुरी तरह घायल हो गए। लेफ्ट और ABVP से जुड़े छात्र एक दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं।

जेएनयू में मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए हैं। उन्होंने एक दूसरे पर घटना के लिए आरोप लगाया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और वाम संगठनों के नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर घटना के बारे में बताया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close