Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

कांग्रेस ने करण महारा को सौंपी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की कमान, नेता प्रतिपक्ष बने यशपाल आर्य

 

कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपना नया प्रदेश अध्यक्ष ढूंढ लिया है। पार्टी ने करण महारा को उत्तराखंड कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किया है। वहीं, विधायक दल के नेता के रूप में यशपाल आर्य की नियुक्ति की है, जबकि विधायक दल के उपनेता के रूप में भुवन चंद कापड़ी की नियुक्ति की गई है। बता दें कि कापड़ी ने विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराया था।

कांग्रेस

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी ने गणेश गोदियाल से अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया था। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने करण महारा और य़शपाल आर्य की नियुक्ति की जानकारी दी है।

उत्तराखंड चुनाव 2022 में मात खाने के बाद कांग्रेस अब पार्टी में बदलाव कर रही है। इसीलिए कांग्रेस नए चेहरों को मौका दे रही है। 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं और इसको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी अभी से जातिगत समीकरण बनाने में जुट गई है।

यशपाल आर्य का राजनीतिक कद कुमाऊं के साथ ही एक विशेष वर्ग को भी प्रभावित करता है। उत्तराखंड चुनाव से पहले बाप-बेटे कांग्रेस में शामिल हुए थे। चुनाव से पहले यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए थे। यशपाल को जहां कांग्रेस ने बाजपुर से मैदान में उतारा था तो वहीं उनके बेटे संजीव को नैनीताल से चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन किसी तरह यशपाल आर्य ने अपनी सीट तो बचा ली थी, पर उनके बेटे संजीव अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close