उत्तर प्रदेशप्रदेश

लखनऊ में उड़ीं कानून व्यवस्था की धज्जियां, बीच सड़क पर हवाई फायरिंग कर मनाया बर्थडे, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ रईसजादों ने कानून व्यवस्था को ताक पर रख दिया। राजधानी के एक मॉल के पास कुछ युवा बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे थे। इसी दौरान बीच सड़क पर ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

फीनिक्स प्लासियो मॉल के पास दो दर्जन से अधिक रईसजादे बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे थे। इस बर्थडे पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। वीडियो में बीच सड़क पर कार सवार युवकों का जमावड़ा दिख रहा है। दर्जनों की संख्या में युवक बीच सड़क शोर मचाते हुए कारों पर चढ़े हुए हैं। इनमें कुछ लोग पिस्टल से फायरिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक बेखौफ होकर कार पर चढ़ कर नाच रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 7 अप्रैल का है।

शुक्रवार को युवकों के दुस्साहस का यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और पहचान होते ही आरोपितों के घर दबिश दी। आरोपित की पहचान सपा नेता नीरज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को सख्त देख आरोपित नीरज और उसका साथी मनीष तिवारी पिस्टल के साथ खुद ही शुक्रवार देर रात सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंच गये। यहां पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपितों के बारे में पता किया जा रहा हैं। इस हुड़दंग में शामिल सभी आरोपितों पर कार्रवाई होगी।

लखनऊ में बीच सड़क पर हवाई फायरिंग कर मनाया बर्थडे, दो आरोपी गिरफ्तार

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक वीडियो में फायरिंग कर रहे युवक की पहचान राजाजीपुरम निवासी नीरज सिंह के रूप में हुई। नीरज सपा का जिला सचिव रहा है। मूल रूप से वह मलिहाबाद का है। वह गुरुवार को दोस्तों के साथ साथी मनीष तिवारी का बर्थडे मनाने मॉल के पास पहुंचा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक फुटेज से एक आरोपित की पहचान नीरज के रूप में हुई है। देर रात नीरज और मनीष तिवारी से पुलिस पूछताछ कर यह पता कर रही थी उसने पिस्टल किससे और कब ली थी। उसका अपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close