उत्तर प्रदेशप्रदेश

UP पुलिस का एक्शन मोड, महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के बीच हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली

कौशांबी जनपद में पिछले दिनों घर के भीतर महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की  वारदात अंजाम देकर फरार अपराधी मुश्ताक के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पश्चिम शरीरा के कटरी गांव के यमुना कछार में मुठभेड़ के दौरान मुश्ताक के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। मौके पर पुलिस को अवैध हथियार और कारतूस मिले। इस घटना में शामिल बाकी दो अपराधियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। करारी इलाके का मुश्ताक फरार चल रहा था जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

गोली से घायल अपराधी को पुलिस ले गई अस्पताल

jagran

गोली लगने से घायल मुश्ताक को पुलिस उठाकर जिला अस्पताल ले गई। सीओ मंझनपुर केजी सिंह के नेतृत्व में हुए पुलिस एनकाउंटर के बाद मौके पर एसपी हेमराज मीणा समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद से पुलिस की कई टीम मुश्ताक की तलाश में लगी थी। वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। गुरुवार सुबह पुलिस को खबर मिली कि वह पश्चिम शरीरा के कटरी में छिपा है तो उसे घेर लिया गया। पुलिस को देखकर वह गोली चलाकर भागने लगा तो बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे उसके पैर में गोली लगी।

अब पढ़िए महिला की हत्या की घटना का पूरा ब्योरा

jagran

पश्चिम शरीरा इलाके में महिला 25 मार्च की रात खाना खाने के बाद पीछे वाले कमरे में सो रही थी। इस बीच गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। दूसरे दिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पति की तहरीर पर अज्ञात कातिलों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आधा दर्जन लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि चित्रकूट के मऊ बियावल निवासी दीपक साहू, मुश्ताक निवासी मोलानी करारी गांव में काफी समय से रहते हैं। इन दोनों के अलावा अमीना गांव के ही भोला की भूमिका संदेह के दायरे में आई। दीपक व भोला की धर-पकड़कर तीन दिन पहले पूछताछ की तो उन्होंने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही यह भी बताया कि वह लूट की नीयत से घर में घुसे थे। पहचान होने के कारण महिला की हत्या करना पड़ा। यही नहीं, आरोपितों ने पुलिस को यह भी बताया कि मुश्ताक ने दुष्कर्म भी किया था।

बहरहाल दोनों आरोपितों को जेल भेजवाने के बाद पुलिस मुश्ताक की तलाश कर रही थी। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे मुखबिर की सूचना पर सीओ मंझनपुर डा. कृष्ण गोपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पश्चिम शरीरा के कटरी गांव के समीप मुश्ताक की घेराबंदी कर ली। सीओ के मुताबिक मुश्ताक ने पुलिस पर तमंचे से कई राउंड फायर भी किया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान मुश्ताक के दोनों पैर में गोली लगी और बचते -बचाते पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर पुलिस के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close