खेल

आईपीएल 2022: धोनी के बाद अब जडेजा लगाएंगे सीएसके की नैया पार, जानिए क्या होंगे टीम में बदलाव

आईपीएल से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़कर फैंस को तगड़ा झटका देने का काम किया है। धोनी के बाद अब रविंद्र जडेजा टीम के कप्तान होंगे। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि अब रविंद्र जडेजा इस टीम की रूप रेखा किस प्रकार से तैयार करते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रविंद्र जडेजा की कप्तानी आक्रामक होगी और वो अपनी टीम में कुछ जरूरी बदलाव भी कर सकतें हैं।

ये होंगे ओपनिंग बल्लेबाज़

पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल मैच में हराकर खिताब पर कब्जा किया था। पिछले सीजन में चेन्नई के दोनो ओपनर बल्लेबाज़ों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। लेकिन इस बार सीएसके टीम में डुप्लेसिस की जगह एक धाकड़ बल्लेबाज आया है। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की एंट्री हुई है।

ये रह सकता है मिडिल ऑर्डर

तीसरे नम्बर पर रोबिन उथप्पा बैटिंग में धमाल मचा सकते हैं। वहीं चौथे नम्बर पर अंबाती रायुडू रनों का अंबार लगा सकतें हैं। धोनी और जडेजा के हाथों में फिनिशर की जिम्मेदारी रहेगी। छठे नम्बर पर जडेजा मैच में मौका दे सकते हैं।

मैच में जडेजा दिखाएंगे अपना दम

रविंद्र जडेजा अपने गेंद और बल्ले दोनो से कातिलाना प्रदर्शन कर सकतें हैं। उसके बाद ड्वेन ब्रावो को मौका दिया जा सकता है।

अंडर 19 के ये स्टार खेल सकते हैं मैच

इसी साल भारत ने अंडर 19 विश्वकप में जीत प्राप्त की है। रविंद्र जडेजा राजवर्धन हंगरगेकर को मैच में मौका दे सकते हैं।

पहले मैच में ये हो सकती है प्लेयिंग इलेवन

रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, राजवर्धन हेंगरगेकर, ्डेवेन ब्रावो, क्रिस जार्डन, एडम मिल्ने।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close