उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

उत्तर प्रदेश : केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक बनेंगे डिप्टी सीएम

योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभालेंगे। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम भव्य समारोह में शपथ लेंगे। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब चार दर्जन मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। इनमें दो उप मुख्यमंत्री भी हैं। एक पर तो केशव प्रसाद मौर्य का नाम फाइनल है तो वहीं उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक दूसरे कार्यकाल में डिप्टी सीएम बनेंगे। मिली जानकारी के अनुसार ब्रजेश पाठक, राज्य में दूसरे डिप्टी सीएम होंगे। बृजेश पाठक यूपी में योगी सरकार के पहले कार्यकाल में विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा मंत्री रहे हैं।

बसपा से बीजेपी में आए ब्रजेश पाठक पार्टी में ब्राह्मण चेहरा बने। इतना ही नहीं हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कई प्रत्याशियों ने उन्हें अपने प्रचार में बुलाया भी। 1989 में छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले ब्रजेश पाठक साल 1990 में लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रह चुके हैं।

10 मार्च को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में ब्रजेश पाठक, राजधानी लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। बता दें यूपी में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए 35 सालों बाद फिर से सत्ता दोहराई है। बीजेपी के दूसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण, राजधानी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होगा।

वहीं ऐसा माना जा रहा है कि दिनेश शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी सकती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close