खेल

धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी, जडेजा को सौंपी गई कमान

नई दिल्ली। 26 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो रही है। इससे पहले धोनी ने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी गई है।

जडेजा ने अभी तक आईपीएल में कप्तानी नहीं की है। उन्होंने शायद घरेलू क्रिकेट में भी कभी कप्तानी नहीं की है लेकिन पिछले सीजन से ही माना जा रहा था कि जडेजा सीएसके के कप्तान बन सकते हैं। आईपीएल 2022 ऑक्शन से पहले चेन्नई ने उन्हें धोनी से भी ज्यादा रकम में रिटेन किया था।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close