Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर धामी अपने मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार को शपथ लेंगे। राज्यपाल गुरमीत सिंह सीएम और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

भाजपा परेड मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल पर दोपहर ढाई बजे पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के कई मंत्री भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रधानमंत्री के समारोह में शामिल होने से जिला प्रशासन ने सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किए हैं।

उधर, मंगलवार को धामी ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु से शपथ ग्रहण की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अफसरों को कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल ने शपथ का दिया न्योता

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नई सरकार को शपथ का निमंत्रण भेज दिया है। गोपन विभाग की तरफ से नेता सदन पुष्कर धामी को पत्र भेजा गया है। धामी और मंत्रिमंडल के 11 अन्य सदस्य शपथ लेंगे। राज्यपाल की तरफ से शपथ का समय दोपहर 2:40 बजे तय किया है। चूंकि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे, लिहाजा राज्यपाल दोपहर ढाई बजे तक समारोह स्थल पर पहुंच सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close