Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराष्ट्रीय

प्रदीप मेहरा के सपने को पूरा करने आगे आये सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो, जानें क्या कहा

जुनून और जज्बे से रातों रात इंटरनेट मीडिया की सुर्खियां बनकर लाखों लोगों के दिलों में उतरने वाले उत्तराखंड के लाल प्रदीप मेहरा की मदद के लिए अब लोग सामने आने लगे हैं। मददगारों में जो प्रमुख नाम सामने आया है वो हैं सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो कहे जाने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ। जनरल दुआ ने प्रदीप की मदद के लिए माऊं रेजिमेंट के कर्नल, पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा कलिता से बात की है। जिससे प्रदीप को भारतीय सेना में जाने का सपना पूरा हो सके।

क्या कहा जनरल दुआ ने

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी के ट्टीव को रीट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदीप का जज्बा प्रशंसनीय है। उनकी योग्यता के आधार पर भर्ती परीक्षा पास करने में उनकी मदद करने के लिए मैंने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल और पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राणा कलिता के साथ बातचीत की है। वह अपनी रेजीमेंट में भर्ती के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पूर्व पत्रकार व फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने 19 मार्च की रात 12 बजे नोएडा की सड़क पर पीठ पर बैग लेकर दौड़ लगाते हुए एक बच्चे का वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें वह बच्चे के साथ बातचीत करते हुए ड्राइव कर रहे हैं। वह गाड़ी धीरे कर उसे लिफ्ट आफर करते हैं। लेकिन वह मना कर देता है। प्रदीप ने बताया कि वह सेना में भर्ती होना चाहता है। उसे सुबह के साथ तैयारी का मौका नहीं मिलता इसलिए वह रात में इसी तरह से अपनी प्रैक्टिस करता है। वीडियो ट्वीटर पर शेयर होते ही लाखों ने लोगों ने उसे देखा, हजारों लोग शेयर कर रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close