प्रदेश

ग्रामीणों ने जिस महिला को बनाया मुखिया, वो हुई प्रेमी के साथ फरार, पूरा गांव परेशान

बिहार के सीतामढ़ी जिले में नवनिर्वाचित महिला मुखिया ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसे लेकर अब पूरा गांव परेशान है। ग्रामीणों को समझ में नहीं आ रहा है कि अब वो क्या करें। दरअसल पंचायत के लोगों ने विकास के नाम पर जिस महिला को वोट देकर मुखिया की कुर्सी बिठाया वो इश्क के चक्कर में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

मुखिया की कुर्सी को लात मारकर महिला प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद पंचायत के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कन्हौली थाना क्षेत्र के खोपराहा पंचायत के लोगों ने पंचायत चुनाव में अपना कीमती वोट देकर महिला रेखा देवी को मुखिया बनाया था।

ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया पति से उन्हें जानकारी मिली की रेखा देवी अपने मुखिया पद और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई है। रेखा देवी के फरार होने के बाद गांव में आक्रोश है। घटना के बाद मुखिया पति ने कन्हौली थाने में गांव के ही दो भाइयों पर शादी की नीयत से अपनी मुखिया पत्नी को अगवा करने का मामला दर्ज कराया है। मुखिया रेखा देवी के दो बच्चे हैं। वह पिछले 9 मार्च को सुबह अपने घर से निकली और गायब हो गईं। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके बाद मुखिया पति ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग के मामले को उजागर करते हुए गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल महिला मुखिया का मोबाइल स्वीच ऑफ है और पुलिस जांच में जुटी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close