Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड : कुछ इलाकों में छाए आंशिक बादल, कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच मैदानी इलाकों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। जिसके चलते मार्च मध्य में ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि, चक्रवाती प्रवाह के उत्तराखंड पहुंचने से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

मौसम विज्ञान के अनुसार, आज से कुछ पहाड़ी इलाकों में आंशिक से लेकर मुख्य रूप से बादल छाये रह सकते हैं। होली पर कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, मैदानों में चटख धूप खिलने के आसार हैं।

बुधवार को दून समेत अन्य मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा, जो कि सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस का अधिक है। वहीं, पहाड़ों में चटख धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान चढऩे लगा है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अगले तीन दिन बादलों का डेरा रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close