Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड में होली पर दो दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बैंक व कोषागार रहेंगे खुले

उत्तराखंड में इस बार होली का दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश रखा गया है। यह अवकाश गुरुवार 17 और शुक्रवार 18 मार्च को होगा। वहीं, प्रदेश के कुमाऊं मंडल में शनिवार को होली मनाई जा रही है। ऐसे में कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए वहां 19 मार्च को भी अवकाश की घोषणा की है। यद्यपि, इस दिन वहां बैंक व कोषागार खुले रहेंगे।

प्रदेश में हर साल होली का एक ही दिन का अवकाश होता रहा है। छोटी होली के दिन निर्बंधित अवकाश होता था और बड़ी होली को सार्वजनिक अवकाश रखा जाता था। इस बार शासन ने छोटी होली, यानी 17 मार्च और और बड़ी होली यानी 18 मार्च, दोनों ही दिन सार्वजनिक अवकाश रखने का आदेश दिया है। वहीं, प्रदेश में कुमाऊ मंडल में 19 मार्च को होली मनाई जा रही है। इसे देखते हुए वहां 19 मार्च को भी अवकाश रहेगा।

उत्तर प्रदेश में होली का अवकाश 18 व 19 मार्च को है। इसे देखते हुए यहां भी शनिवार को अवकाश होने की संभावना जताई जा रही थी, मगर शासन ने इसका फैसला जिलाधिकारियों पर छोड़ दिया। सचिव सामान्य प्रशासन वीके सुमन ने बताया कि इस बार होली का दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। कहीं यदि होली शनिवार को भी मनाई जाती है तो यह जिलाधिकारी का विवेकाधिकार है कि वह उस जिले में अवकाश घोषित कर सकता है।

होली पर दो दिन बंद रहेंगी अस्त्र-शस्त्र की दुकानें

आपसी भाईचारे के प्रतीक होली पर्व पर अस्त्र-शस्त्र की दुकानें पूरे दिन बंद रहेंगी। बुधवार को जारी जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार के आदेश के मुताबिक जिले की सभी अस्त्र-शस्त्र की दुकानों को 17 व 18 मार्च को बंद रखा जाएगा। यदि इस अवधि में कोई दुकान खुली पाई जाती है तो संबंधित पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close