प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने भगवंत मान, भगत सिंह के गांव से ली सीएम पद की शपथ

आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के 17वें सीएम के तौर पर शपथ ली। वे कार्यकाल के हिसाब से पंजाब के 25वें सीएम होंगे। ये शपथ ग्रहण समारोह भगत सिंह के गांव खटकर कलां में हुआ। उन्हें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली आप के तमाम नेता शामिल हुए।

भगवान आपके साथ है- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर भगवंत मान को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पंजाब में खुशहाली लौटेगी, खूब तरक्की होगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। भगवान आपके साथ है।

जिन्होंने वोट नहीं दिया, ये उनकी भी सरकार- भगवंत मान

शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा, पंजाब के कोने कोने से भगत सिंह के गांव आए लोगों का मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। दिल्ली की कैबिनेट यहां बैठी है। सीएम केजरीवाल, डिप्टी सीएम आए हैं। यहां पंजाब के विधायक बैठें, जिन्होंने बहुत अच्छी जीत हासिल की। यहां होने की खास वजह है। ये भगत सिंह का गांव है। आम आदमी पार्टी उनके सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है। ये गांव मेरे लिए नया नहीं है। मैं यहां बहुत बार आया हूं। आप का जनता ने साथ दिया। कई जन्म लेने पड़ेंगे, जनता के इस प्यार को उतारने के लिए।

मान ने कहा, जिन लोगों ने वोट नहीं दिया, मैं उनका भी सीएम हूं, उनकी भी सरकार है। हमें कोई अहंकार नहीं करना है। जनता चाहती है, तो अर्श पर पहुंचा देती है, चाहती है तो फर्श पर पहुंचा देती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close