जीवनशैलीस्वास्थ्य

Holi 2022: होली में लड़कों को भी रखना चाहिए त्वचा का ख़ास ख्याल, रंग खेलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

रंगों का त्योहार होली इस साल 18 मार्च को मनाई जायेगी। इस त्यौहार में लोग रंगों से खेलते हैं। दोस्तों, परिजनों के साथ होली मिलते हैं, गालों में रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। कई बार रंग आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। रंग से एलर्जी, गीले रंग के न साफ न होने पर होने वाली दिक्कतों से लोग होली के बाद परेशान हो जाते हैं। लड़कियां तो होली में रंग खेलने से पहले अपनी त्वचा का ख्याल रख लेती हैं, लेकिन लड़के इस मामले में लापरवाही कर जाते हैं। जिसके कारण होली के बाद अधिकतर लड़कों के चेहरे पर रंग ज्यादा दिन तक टिका रहता है और कुछ लड़कों की त्वचा पर भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए जरूरी है कि लड़के भी रंग खेलने से पहले अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखें।

त्वचा पर लगाएं मॉइश्चराइजर

skin care tips for men: men can follow these beauty tips of women to get  fair skin and know the skin care tips for men - Fair Skin Care Tips For Men  :

लड़कियों की तरह लड़कों को भी होली खेलने से पहले अपने चेहरे को बचाने के लिए भरपूर मात्रा में मॉइश्चराइजर लगा लेना चाहिए। इससे चेहरे की नमी बनी रहेगी, जिससे रंग पूरी तरह से त्वचा के अंदर नहीं पहुंच सकेगा और रंग छुड़ाना आसान हो जाएगा।

सनस्क्रीन लोशन

Top 10 Must Use Sunscreens For Men

होली तक सर्दियां चली जाती हैं और धूप होने लगती है। धूप में केमिकल वाले रंगों से होली खेलने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। गीला रंग सूखने के बाद त्वचा कटने और चुभने लगती है। इससे राहत पाने के लिए होली से पहले सनस्क्रीन लोशन लगा लेना चाहिए। इससे आपकी त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव पर्त होगी जिससे रंगों का असर त्वचा के ऊपरी हिस्से पर ही रहेगा और रंग त्वचा के अंदर नहीं पहुंचेगा।

नारियल तेल

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं नारियल का तेल, मिलेगा अनेक फायदा coconut  oil applying your face before sleeping and see benefits know coconut oil  benefits - News Nation

होली में रंगों का प्रभाव केवल शरीर या त्वचा पर नहीं होता बल्कि बालों पर भी होता है, जिससे होली के बाद अक्सर लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए रंग खेलने से पहले सिर पर नारियल के तेल की अच्छे से मालिश कर लेनी चाहिए। इससे सिर पर कितना भी रंग पड़ेगा लेकिन शैंपू के बार सारा रंग पानी के साथ निकल जाएगा और बालों को नुकसान नहीं होगा।

उबटन

ubtan for black spots: 3 best homemade ubtans for fairness scars black  spots glowing skin - साबुन की जगह नहाने से पहले लगाएं ये जादुई इंस्टेंट उबटन,  2 मिनट में मिलेगा निखार - Navbharat Times

होली के बाद जब आप त्वचा का रंग छुड़ाते हैं तो साबुन से नहाने से आपकी त्वचा रूखी हो जाती है और चेहरा फटने लगता है। साबुन का इस्तेमाल करने के बजाए रंग खेलने के बाद बेसन या फिर आटे का उबटन बनाकर त्वचा पर मसाज करें। रंग छूटने लगेगा। फिर माइल्ड सोप से नहाएं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close