Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड में चढ़ते पारे से बढ़ी तपिश, अगले कुछ दिन मौसम रहेगा शुष्क

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। दोपहर की धूप चुभने लगी है। न्यूनतम पारे में इजाफा होने से सुबह-शाम की ठंड भी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार

मार्च की शुरुआत से ही प्रदेश में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। मैदानों में तपिश बढऩे के साथ ही गर्मी का अहसास होने लगाा है। वहीं, पहाड़ों में भी चिलचिलाती धूप से पसीने छूट रहे हैं। हालांकि, पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। न्यूनतम तापमान में जरूर इजाफा हुआ है।

पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज

पहाड़ से लेकर मैदान तक पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

चटख धूप खिलने से तापमान में और इजाफा हो सकता है। जिससे दोपहर में गर्मी महसूस होने के आसार हैं। शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान देहरादून में 30.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान रानीचौरी में 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close