Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

उत्‍तराखंड में भाजपा को दोबारा पूर्ण बहुमत, ये रहे जीत के पांच बड़े कारण

साल 2017 के बाद 2022 विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने उत्‍तराखंड में पूर्ण बहुमत प्राप्‍त किया है। भाजपा के इस बड़ी जीत के लिए कोई राज्‍य में मोदी लहर को कारण मान रहा है तो कोई जनता द्वारा इसे डबल इंजन पर भरोसा करार दे रहा है। जो भी भाजपा ने लगातार दोबारा बहुमत प्राप्‍त कर नया इतिहास रच दिया है। आइए जानते हैं इसके पाचं बड़े फैक्‍टर

भाजपा की जीत के पांच फैक्टर

-मोदी का नाम और छवि: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। समय-समय पर इसे उन्होंने प्रदर्शित भी किया है।

-केंद्र पोषित परियोजनाएं: केंद्र सरकार द्वारा पिछले पांच साल को राज्य में एक लाख करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं दी गई हैं, जिनमें धरातल पर कार्य भी हुआ या हो रहा है।

-डबल इंजन पर भरोसा: केंद्र व राज्य में एक ही दल की सरकार होने से विकास कार्यों पर अड़ंगा नहीं लगने की मतदाता की सोच।

-भाजपा का मजबूत संगठन: पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक विस्तृत है। कार्यकत्र्ताओं के रूप में ग्राम स्तर तक भाजपा का मजबूत नेटवर्क।

-महिला सशक्तीकरण की योजनाएं: केंद्र व राज्य सरकार ने महिला कल्याण की कई योजनाओं की शुरुआत की। महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए ब्याजमुक्त ऋण योजनाओं का लाभ।

चुनाव में तीन उलटफेर

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पराजय।

-पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की हार।

-हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिलों में भाजपा का प्रदर्शन गिरा।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close