उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

सरोजनी नगर से राजेश्वर सिंह ने दर्ज की जीत, सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्र को 12500 मतों से हराया

लखनऊ की चर्चित विधानसभा सीट सरोजनी नगर पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमाया है। इस बार स्वाती सिंह का टिकट काटकर बीजेपी ने पूर्व ईडी अफसर राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा।

राजेश्वर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी प्रो. अभिषेक मिश्र को 12500 मतों से चुनाव हराकर शीर्ष नेतृत्व पर खरा उतरे। वर्ष 2017 में भी यहां से भाजपा ने जीत दर्ज की थी। तब स्वाती सिंह ने बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा था।

बता दें कि लखनऊ में इसके अलावा कैंट विधानसभा सीट से कैबिनटे मंत्री ब्रजेश पाठक बड़े अंतर से जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं, पिछले 71 साल के इतिहास में पहली बार भाजपा ने मोहनलालगंज की सीट पर अपना परचम लहरा दिया है। यहां से अमरेश कुमार ने सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज को करीब आठ हजार वोटों से हराया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close