प्रदेशराजनीति

पंजाब में कांग्रेस की हार पर आया सिद्धू का बयान, कहा- ‘जनता की आवाज भगवान की आवाज है’

पंजाब विधान सभा चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी बड़ी भारी बहुमत के साथ जीतती नजर आ रही है। आंकड़ों के मुताबिक आप को पंजाब में दो तिहाई बहुमत मिल सकता है। वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर बनी हुई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी है।

सिद्धू ने AAP को दी जीत की बधाई

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करते आप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘जनता की आवाज भगवान की आवाज है। पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करें। आप को बधाई !’

हरीश चौधरी ने ली हार की जिम्मेदारी

कांग्रेस के पंजाब चुनाव प्रभारी हरीश चौधरी ने हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि ‘पंजाब की जनता के फैसले का सम्मान करता हूं।’ सांसद जसबीर गिल के आरोप पर कहा चौधरी ने कहा कि, ‘गिल खुद इस चुनाव में कहां थे? वो अकाली के साथ थे।’ इस्तीफे की बात पर उन्होंने कहा कि ये पार्टी का अंदरूनी मामला है। वहीं सिद्धू के इस्तीफे के मुझे मालूम नहीं।’

नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए हैं। सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे और सीएम पद की रेस में भी बने रहे थे। अमृतसर ईस्ट में आम आदमी पार्टी की जीवनज्योत कौर की जीत हुई है, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया की हार हुई है। पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं, साथ ही सुखबीर बादल ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है।

पंजाब में आप सबसे आगे

पंजाब चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस समय पंजाब में 91 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। 17 सीटों पर इंडियन नेशनल कांग्रेस, 6 सीटों पर अकाली दल और 3 सीटों पर अन्य आगे चल रही है। इन आंकड़ों के हिसाब से आप पंजाब में दो तिहाई बहुमत हासिल कर रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close