प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Goa Election Result: गोवा में बहुमत के करीब बीजेपी, कांग्रेस पिछड़ी

गोवा की 40 और मणिपुर की 60 सीटों के लिए मतगणना चल रही है। गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान हुए थे। गोवा की 40 सीटों के लिए 301 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। गोवा में भाजपा बहुमत के करीब जाती दिखाई दे रही है। गोवा में भाजपा ने 18 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार 13 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इसके अलावा पांच सीटों पर टीएमसी गठबंधन आगे चल रहा है।

गोवा में प्रमोद सावंत आगे निकले

गोवा में भाजपा सीएम प्रमोद सावंत रुझानों में आगे निकल गए हैं। अभी तक उन्हें 5612 तो उनके निकटतम कांग्रेसी प्रतिद्वंदी को 5246 वोट प्राप्त हुए हैं। गोवा की सेंट क्रूज सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमित पालेकर रुझानों में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, गोवा में वोट प्रतिशत में भाजपा सबसे आगे है। अभी तक खुली सीटों के मुताबिक, भाजपा को 32.8 प्रतिशत वोट मिला है तो कांग्रेस को 23.7 प्रतिशत वोट मिला है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close