प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Manipur Election Result 2022: लगातार दूसरी बार जीत के करीब बीजेपी, CM बिरेन सिंह करीब 15 हजार वोट से आगे

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 में 60 विधानसभा सीटों के लिए 28 फरवरी और 5 मार्च को दो चरणों में चुनाव हुआ था। राज्य में अभी भाजपा गठबंधन की सरकार है और उसकी कोशिश सत्ता में अपनी पकड़ बनाए रखने की है जबकि कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी है।

27 सीटों पर आगे चल रही बीजेपी

मणिपुर में 60 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
मणिपुर में विधानसभा की 60 सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 31 सीटों का है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर में बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। अब सबकी नजर है कि क्या बीजेपी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में कामयाब होगी।

मणिपुर में 2 चरणों में हुआ था मतदान

पहले चरण में मणिपुर की 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें 29 विधानसभा सीटें इम्फाल ईस्ट, इम्फाल वेस्ट और बिष्णुपुर जिले की हैं। बाकी नौ सीटें चूड़ाचंदपुर, कांगपोकपी और फेरजॉल जिले की हैं। पहले चरण में 173 उम्मीदवारों ने भागीदारी की।

जबकि दूसरे और अंतिम चरण में मणिपुर की 22 सीटों पर कुल 92 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने चुनाव में उतरे। इसमें भाजपा के 12, कांग्रेस के 18, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 11, जनता दल यूनाइटेड और नगा पीपुल्स फ्रंट के 10-10 उम्मीदवार शामिल हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close